मुंगेर, मार्च 29 -- असरगंज, निज संवाददाता। रामनवमी के अवसर पर चौरगांव पंचायत अंतर्गत ढोल पहाड़ी दुर्गा स्थान के समीप खेल मैदान में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व विधायक राजीव कुमार सिंह ने फीता काटकर किया। अपने संबोधन में श्री सिंह ने कहा कि, वे अपने कार्यकाल में क्षेत्र के विकास के लिए सदैव तत्पर रहे हैं। उन्होंने कहा कि, क्रांतिकारियों की शरणस्थली रही ऐतिहासिक ढोल पहाड़ी का विकास किया जाएगा। कार्यक्रम में जदयू अध्यक्ष कृष्णानंद सिंह, पैक्स अध्यक्ष कृष्ण मेनन सिंह, पूर्व मुखिया बृजेश सिंह, समाजसेवी सदानंद सिंह, राजीव कुमार, प्रकाश मंडल एवं अरुण कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।इधर, देर रात तक आरआर म्यूजिकल ग्रुप, भागलपुर के कलाकारों ने फिल्मी गीतों पर एक से बढ़कर एक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों क...