मुंगेर, मार्च 31 -- असरगंज, निज संवाददाता। असरगंज थाना क्षेत्र के पनसांय गांव के वार्ड संख्या 11 के पंकज चौधरी गोहाल में अचानक आग लग जाने से अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार पंकज चौधरी ने अपनी गाय को मच्छरों से बचाने के लिए गोहाल में धुआं किया था। इसी दौरान धुआं धीरे-धीरे फूस की झोपड़ी में फैल गया और चिंगारी से आग भड़क उठी। आग की लपटें देखते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास करने लगे। लेकिन आग तेजी से फैलती गई। घटना की सूचना मिलने पर तारापुर एवं असरगंज से अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।इस घटना में गोहाल में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि गोहाल में मौजूद सभी पशु सुरक्षित बच गए। आग लगने से गांव में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.