असर: सदर अस्पताल में बनेगी मल्टीलेवल पार्किंग
सुपौल, मई 31 -- सुपौल। सदर अस्पताल में अपनी खाली जमीन पर नगर परिषद मल्टी लेवल पार्किंग बनाएगा। पार्किंग के बन जाने के बाद अस्पताल आने वाले मरीज व उनके परिजनों को अपने वाहनों को सुरक्षित रखने में काफी सहूलियत होगी। साथ ही अस्पताल के मुख्य द्वार पर लगने वाले जाम से भी अस्पताल प्रबंधन को निजात मिलेगी। इस बाबत नगर परिषद की ओर से शनिवार को हुई सामान्य बोर्ड की बैठक में सदर अस्पताल परिसर स्थित नप की खाली जमीन पर पार्किंग बनाए जाने को लेकर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित हुआ। अब जल्द ही पार्किंग निर्माण की दिशा में काम शुरू कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि आपके अपने लोकप्रिय अखबार हिन्दुस्तान ने लगातार अभियान चलाकर नगर परिषद और जिला प्रशासन के संज्ञान में यह मामला लाया। इस क्रम में हिन्दुस्तान ने 16 अप्रैल 2026 को सदर अस्पताल में स्थायी पार्किंग बने तो ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.