असर: व्यापक पैमाने पर रौतारा बढ़ौना में नाले की सफाई शुरू
गोड्डा, जून 1 -- सोमवार को नगर परिषद द्वारा शहर के वार्ड संख्या 01 रौतारा बढ़ौना मोहल्ले में नालों की व्यापक सफाई शुरू की। कई महीनों से यहां के लोग जाम नाली और जलजमाव की समस्या से परेशान थे। बारिश होने पर नाले का पानी सड़कों पर बहने लगता था और घरों में भी प्रवेश कर जाता था। 28 मई को आपके लोकप्रिय अखबार हिंदुस्तान में "नालियों की सफाई नहीं होने से परेशानी" शीर्षक से खबर प्रकाशित हुई थी। खबर में नाली की सफाई ना होने से उत्पन्न हुई समस्या को प्रमुखता से उठाया गया था। इसके बाद नगर परिषद ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सफाई अभियान शुरू कराया।
स्वच्छता अभियान की शुरुआत सोमवार को नगर परिषद के जमादार सुमन कुमार, अविनाश कुमार, दीपक कुमार सहित अन्य कर्मियों की मौजूदगी में नाले की सफाई शुरू हुई। सफाई के दौरान नाले से मिट्टी और जमा कचरा हटाया गया। स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.