भागलपुर, मई 13 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 49 स्थित वारसलीगंज व मिरजानहाट के कुछ इलाकों में मूलभूत सुविधाओं का घोर आभाव था। जिसमें जलापूर्ति व्यवस्था को लेकर काफी परेशानी थी, वहीं भीषण गर्मी के दिनों में लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता था। इसको लेकर हिन्दुस्तान अखबार की ओर से इस वार्ड के विभिन्न मोहल्लों में बोले भागलपुर अभियान चलाया गया। जिसमें लोगों द्वारा पेयजल संकट को लेकर होने वाली परेशानी की जानकारी दी थी। जिसे अखबार में विगत 25 अप्रैल के संस्करण में प्रमुखता से प्रकाशित की गयी थी। इसके बाद स्थानीय जनप्रतिनिधि और नगर निगम प्रशासन सजग हुआ और इस इलाके के लिए दो प्याऊ निर्माण की योजनाओं का टेंडर निकाला।नगर निगम की ओर से कुछ माह पूर्व ही शहर की जलापूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने को लेकर टेंडर नि...