भागलपुर, अप्रैल 12 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। शहर के वार्ड संख्या 37 के निवासियों के लिए इस साल की गर्मी राहत भरी होने वाली है। लंबे समय से पेयजल संकट से जूझ रहे इस क्षेत्र में हिन्दुस्तान अखबार के बोले भागलपुर अभियान के बाद प्रशासन ने सुध ली और अब यहां शुद्ध पेयजल की आपूर्ति शुरू हो गई है। शुक्रवार को भागलपुर की मेयर डॉ. बसुंधरा लाल ने पाइप लाइन विस्तार सहित दो आधुनिक प्याऊ का विधिवत उद्घाटन किया।उल्लेखनीय है कि वार्ड 37 में पेयजल की गंभीर समस्या, जर्जर सड़कें और ध्वस्त ड्रेनेज सिस्टम को लेकर हिन्दुस्तान अखबार ने विगत 28 अप्रैल 2025 को बोले भागलपुर में खबर प्रकाशित की थी। इसका असर यह हुआ कि नगर निगम और जनप्रतिनिधि हरकत में आए। नगर निगम की योजना शाखा ने तत्काल संज्ञान लेते हुए प्याऊ निर्माण की स्वीकृति दी और निविदा (टेंडर) प्रक्रिया पूरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.