पीलीभीत, मार्च 10 -- पीलीभीत। दिल्ली से लखीमपुर जा रही निजी स्लीपर बस असम हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने यात्री शेड से टकराकर पलट गई। हादसे में 24 यात्री घायल हो गए। घायलों में तीन यात्री गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। हादसा सोमवार तड़के साढ़े तीन बजे पीलीभीत-असम हाईवे पर थाना गजरौला क्षेत्र के ग्राम कैच में हुआ। दिल्ली की ओर से आ रही एक प्राइवेट स्लीपर बस अनियंत्रित होकर पहले यात्री शेड से टकराई। इसके बाद सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसा होते ही बस में चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद एकत्र हुए ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी गजरौला ब्रजवीर सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.