पीलीभीत, सितम्बर 6 -- पीलीभीत,संवाददाता। खेत से बाइक से घर लौट रहे बाइक सवार किसान की स्कूटी की टक्कर से मौत हो गई। मृतक बरेली जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र का निवासी है। शुक्रवार शाम सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के असम हाईवे पर ओवरब्रिज के पास स्कूटी और बाइक में टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार 42 वर्षीय सत्येंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।बरेली जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र के मुरारपुर गांव निवासी सत्येंद्र सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह किसान थे। परिजनों के मुताबिक, उन्होंने पूरनपुर क्षेत्र में ठेके पर खेत ले रखा था। यह भी पढ़ें- Bareily News: बाइक-स्कूटी की टक्कर से बरेली के किसान की मौत शुक्रवार को वह गांव के ही मुनीष के साथ बाइक से खेत पर गए थे। खेत में दवा का छिड़काव करान...