पीलीभीत, मार्च 24 -- लालपुर। असम हाईवे पर थाना गजरौला क्षेत्र की जरा चौकी के पास सोमवार दोपहर हाईवे पर ट्रक और पिकअप की टक्कर में दोनों वाहनों के चालक घायल हो गए। टक्कर के दौरान निकला लोहे का एंगल पास से गुजर रहे एक बाइक सवार को लग गया। जिससे वह भी घायल हो गया। घायल बाइक सवार की पहचान ग्राम पिपरिया करम निवासी सुखवीर के रूप में हुई। वहीं ट्रक चालक हरविंदर सिंह पुत्र पिचहत्तर सिंह निवासी ग्राम बुर्ज लता, थाना सुधार, जिला लुधियाना पंजाब व पिकअप चालक फिरासत पुत्र रियासत निवासी ग्राम सरगदा थाना मूंडापांडा जिला मुरादाबाद भी घायल हुआ। हादसे की सूचना पर पहुंची गजरौला पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...