अररिया, मार्च 13 -- अररिया, संवाददाता शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी के खानपारा स्थित ज्योति विष्णु अंतर्राष्ट्रीय सांस्कृतिक केन्द्र से रिमोट द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त की राशि देश भर के किसानों के खातों में भेजी। जिला द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक बिहार राज्य के कुल 73,34,091 योग्य किसानों के खाते में भी डीबीटी के माध्यम से कुल 1467.20 करोड की राशि हस्तांतरित की गई है। जिसमें अररिया जिला के कुल 2,66,084 योग्य किसानों के खाते में कुल 53.23 करोड रूपये की राशि हस्तांतरित की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...