कानपुर, मई 23 -- कानपुर। असम से गांजा लाकर कानपुर और लखनऊ में सप्लाई करने वाले तस्कर को आरपीएफ प्रभारी एसएन पाटीदार और जीआरपी प्रभारी ओएन सिंह के नेतृत्व में टीम ने पकड़ लिया। इसके कब्जे से लगभग 10 किलो 190 ग्राम गांजा बरामद किया। इसकी कीमत 12 लाख रुपये बताई गई। सेंट्रल स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया के गेट नंबर 01 के पास से जिला हजारीबाग झारखंड निवासी रवि कुमार पुत्र बंशी यादव को एक ट्रॉली बैग तथा एक पिट्ठू बैग के साथ पकड़ा। ओएन सिंह और एसएन पाटीदार ने जैसे ही बैग तलाशी को कहा तो रवि कुमार मना करने लगा। पुलिसिया अंदाज में बैग खुलवाया गया तो पैकेटों में गांजा रखा था।रवि कुमार ने बताया कि वह असम से महीने में तीन-चार खेप लाकर कानपुर या फिर लखनऊ में सप्लाई देते हैं। यह असम में बैठे भाई तय करते हैं कि किसे माल देना है। एक ट्रिप में 10 हजार रुपये...