लखनऊ, अप्रैल 10 -- अमर्यादित टिप्पणी पर माफी की मांग भाजपा नेतृत्व से कार्रवाई की अपीललखनऊ, प्रमुख संवाददाताअसम के मुख्यमंत्री द्वारा कांग्रेस नेताओं पर की गई कथित टिप्पणी के विरोध में शुक्रवार को शहर कांग्रेस कमेटी लखनऊ ने प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया।प्रदर्शन का नेतृत्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव त्यागी, डॉ. शहजाद आलम तथा जिला कांग्रेस अध्यक्ष रुद्र दमन सिंह बबलू ने संयुक्त रूप से किया। नेताओं ने कहा कि पार्टी नेताओं पर की गई टिप्पणी लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ है और इससे राजनीतिक स्तर गिरता है। कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि असम के मुख्यमंत्री अपने बयान पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगें और भाजपा का शीर्ष नेतृत्व इस मामले में उचित कार्रवाई सुनिश्चित करे। उन्होंने क...