गाजीपुर, अप्रैल 13 -- जमानियां, हिन्दुस्तान संवाद। नगर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एसडीएम ज्योति चौरसिया को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में असम के सीएम हेमंत बिस्वा शर्मा की ओर से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा पर की गई अमर्यादित टिप्पणी का विरोध करते हुए कार्रवाई की मांग की। उत्तर प्रदेश आदिवासी कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव (प्रशासन) कुंदन खरवार ने कहा कि असम के मुख्यमंत्री का बयान दलित, आदिवासी और समाज विरोधी है। उन्होंने मांग की कि असम के सीएम सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। ब्लॉक और नगर अध्यक्ष अरविंद कुमार मौर्य और जिशान जलाली ने संयुक्त रूप से कहा कि इस मामले में एफआईआर दर्ज होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह के बयान समाज में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.