मुजफ्फरपुर, अगस्त 18 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। एसयूसीआई मनियारी की लोकल कमेटी की ओर से मंगलवार को महंत मनियारी में असम और ओडिसा राज्य के बाढ़ पीड़ितो के सहायतार्थ राशि संग्रह की गई। इसमें संजीत माझी, कालीकांत झा, शत्रुघ्न महतो, रामसेवक पासवान, विजय राम, विरेन्द्र ठाकुर, बैद्यनाथ पाठक शामिल थे। कालीकांत झा ने कहा कि यहां से राशि जुटाकर दोनों राज्यों में बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजी जाएगी। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: बाढ़ पीड़ितों ने अंचल कार्यालय पर किया धरना-प्रदर्शन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...