चक्रधरपुर, मार्च 30 -- चक्रधरपुर। असम विधानसभा चुनाव में झामुमो प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार के लिए सिंहभूम की सांसद जोबा माझी इन दिनों असम दौरे पर है। सांसद जोबा माझी पिछले दो दिनों से असम के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार में भाग ले रही हैं। सांसद रविवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, विधायक जिग्गा सुसासन होरो आदि नेताओं के साथ सोनरी विस क्षेत्र में प्रत्याशी बलदेव तेली के पक्ष में जनसभा में शामिल हुईं। इसके अलावा असम के पार्टी नेताओं और समर्थकों के साथ संवाद कर चुनाव की रणनीति तैयार की। मालूम हो कि सांसद जोबा माझी असम विस चुनाव में झामुमो के स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल है। सांसद ने बताया कि चुनाव प्रचार के दौरान असम में झामुमो को मतदाताओं का अपार समर्थन मिल रहा ...