साहिबगंज, मार्च 15 -- बरहरवा । पाकुड़ विधायक निसात आलम को असम में होने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस उम्मीदवारों के प्रचार के लिये नामित किया गया है। इसे को लेकर झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू ने पत्र जारी किया है। पत्र में कहा गया है कि असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गौरव गोगोई के अनुरोध पर झारखंड कांग्रेस के चार नेताओं मंत्री राधाकृष्ण किशोर, डॉ इरफान अंसारी, विधायक निसात आलम व सुरेश बैठा को चुनाव प्रचार के लिए असम जाना है।असम पीसीसी के अध्यक्ष चुनाव प्रचार के लिये प्रत्येक नेताओं को विशिष्ट विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र आवंटित करेंगे। उधर, असम चुनाव में कांग्रेस आलाकमाना की ओर दी गयी जिम्मेदारी को लेकर विधायक निसात आलम ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी,राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल तथा प्रदेश ...