नई दिल्ली, मार्च 20 -- एनडीए के घटक दल बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) ने असम विधानसभा चुनाव के लिए 11 सीट पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इनमें मौजूदा सरकार में पार्टी के एकमात्र मंत्री के अलावा पार्टी अध्यक्ष की पत्नी भी शामिल हैं। पार्टी के तीन मौजूदा विधायकों में से एक दुर्गा दास बोरो का टिकट इस बार काट दिया गया। बीपीएफ अध्यक्ष हाग्रामा मोहिलारी ने गुरुवार देर रात यहां उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। इससे पहले दिन में एनडीए के अन्य सहयोगी दलों भाजपा और असम गण परिषद (अगप) ने अपने प्रत्याशियों की सूची जारी की थी। दो बार विधायक रहे कैबिनेट मंत्री चरण बोरो माजबाट निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। एक अन्य मौजूदा विधायक और वरिष्ठ नेता रबीराम नरजारी डोटमा सीट से पार्टी के उम्मीदवार होंगे।हाग्रामा मोहिलारी की पत्नी सेवली मोहिलारी को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.