बागेश्वर, जनवरी 2 -- तहसील के सुडिंग गांव निवासी असफ रायफल में तैनात हवलदार की हार्ट अटैक से मौत हो गई। उनके पार्थिव शरीर को सेना के वाहन से यहां लाया गया। गाजियाबगड़ घाट में सैन्य सम्मान के साथ उनकी अंत्येष्टि की गई। घटना के बाद से गांव में शोक की लहर है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार सुडिंग निवासी 50 वर्षीय तारा सिंह दानू पुत्र खीम सिंह दानू मिजोरम में 14 आसाम रायफल में हवलदार के पद पर तैनात थे। 30 दिसंबर को ड्यूटी के दौरान उन्हें हार्ट अटैक आया और उनका निधन हो गया। वहां से सेना के वाहन से उनके पार्थिव शरीर को गुरुवार को उनके गांव लाया गया। यहां शुक्रवार की सुब परिजनों की अश्रुपूरित विदाई के साथ शव यात्रा निकली। इसके बाद सौंग के गाजियाबगड़ घाट पर सैन्य सम्मान के साथ उनकी अंत्येष्टि की गई। कौसानी से पहुंची सिंग्नल कोर की टुकड़ी ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.