असम राइफल्स पूर्व सैनिकों के हितों पर हुई चर्चा
बागेश्वर, जुलाई 1 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। असम राइफल्स पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक नगर के एक स्थानीय होटल में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, पूर्व सैनिकों के कल्याण तथा उनकी विभिन्न समस्याओं के समाधान पर विस्तार से मंथन किया गया। बैठक में पूर्व कमांडेंट बलवंत सिंह और पूर्व सूबेदार मोहन चंद्र तिवारी विशेष रूप से मौजूद रहे। इस दौरान 36 जेसीओ, 23 मातृशक्ति सहित कुल 74 पूर्व सैनिकों और पदाधिकारियों ने भाग लिया। वक्ताओं ने अधिक से अधिक पूर्व सैनिकों को संगठन से जोड़ने पर जोर दिया। बैठक में जिन पूर्व सैनिकों के ईसीएचएस कार्ड नहीं बने हैं, उन्हें इसकी उपयोगिता बताकर जल्द कार्ड बनवाने के लिए प्रेरित किया गया, ताकि वे बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठा सकें।साथ ही बैंक पासबुक में डीएसपी संबंधी आवश्यक संशोधन कराने तथा स्वयं और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.