असम राइफल्स के रिटायर्ड सैनिक की मौत
हल्द्वानी, अप्रैल 30 -- संतोष जोशी हल्द्वानी। गढ़वाल निवासी असम राइफल्स के पूर्व सैनिक की मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।जानकारी के मुताबिक मूल रूप से पिपली, धूमाकोट पौड़ी निवासी 59 वर्षीय श्याम सिंह असम राइफल्स से रिटायर्ड थे। बताया जा रहा है कि 28 अप्रैल की शाम को वह अपने गांव में खेत में गिर गए थे। जिस कारण उन्हें चोट आ गई। स्थानीय अस्पताल में उपचार कराने के बाद उन्हें कालाढूंगी पीएचसी लाया गया था। जहां बुधवार को उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। गुरुवार को हल्द्वानी स्थित मोर्चरी में पोस्टमार्टम कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.