रिषिकेष, मार्च 24 -- असम राइफल्स के पूर्व सैनिकों ने 192वें स्थापना दिवस पर मंगलवार को 'असम राइफल्स डे' हर्षोल्लास और गर्व के साथ मनाया। वक्ताओं ने असम राइफल्स के गौरवशाली इतिहास, अदम्य साहस और वीरता का स्मरण किया। मंगलवार को रायवाला में आयोजित समारोह का शुभारंभ ध्वजारोहण कर हुआ। इसके बाद सर्वप्रथम देश और असम राइफल्स के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जांबाजों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पूर्व सैनिकों ने बल के राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान पर अपने विचार साझा किए। पूर्व सैनिक हवलदार पूरण सिंह रावत ने कहा कि असम राइफल्स का इतिहास स्वर्णिम रहा है। बताया कि कार्यक्रम में रायवाला, हरिद्वार, ऋषिकेश, गुमानीवाला, देहरादून, श्यामपुर और भानियावाला क्षेत्र के पूर्व सैनिकों ने एकजुट होकर कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मौके पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.