नई दिल्ली, मई 27 -- असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा लाए गए समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code - UCC) विधेयक को बुधवार को असम विधानसभा में लंबी बहस और विपक्ष के भारी हंगामे के बीच पास कर दिया गया। इस विधेयक के पारित होते ही असम में बहुविवाह, लव जिहाद जैसी घटनाओं पर पूरी तरह रोक लग जाएगी। साथ ही राज्य में लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाले हर जोड़े के लिए पंजीकरण अनिवार्य कर दिया गया है। उत्तराखंड और गुजरात के बाद असम देश का तीसरा राज्य बन गया है जिसने UCC को लागू करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है।क्या बोले मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा विधेयक पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने इसे अपनी सरकार की अब तक की सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने सदन में जोर देकर कहा कि आर्थिक उतार-चढ़ाव तो चल...