नई दिल्ली, मार्च 19 -- असम विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी की सहयोगी असम गण परिषद ने 26 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है। इन उम्मीदवारों में 13 मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल हैं। इसके अलावा इन 13 लोगों में से 2 उम्मीदवार ऐसे हैं, जो कि पहले ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (AIUDF) के विधायक रह चुके हैं। एजीपी द्वारा घोषित की गई लिस्ट में असम की हिमंत सरकार में मंत्री अतुल बोरा को एक बार फिर से बोकाखाट सीट से उम्मीदवार बना गया है, वहीं उनके कैबिनेट सहयोगी केशव महंत को कालीआबोर सीट से दोबारा टिकट मिला है। इसके अलावा विधायक दीप्तिमोयी चौधरी और पृथ्वीराज राभा को क्रमशः बोंगाईगांव और तेजपुर से एक बार फिर टिकट दिया गया है। परीसीमन के दौरान बदली गई सीट के आधार पर अमगुरी से विधायक प्रदीप हजारिका को शिवसागर सीट पर भेजा गया है। एआईयूडीए...