असम में 36 बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में, छापेमारी में पुलिस ने कसा शिकंजा; क्या था इरादा?
गुवाहाटी, अक्टूबर 30 -- असम में 36 बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया गया है। इन लोगों को धुबरी जिले से पुलिस की छापेमारी के दौरान पकड़ा गया। जानकारी के मुताबिक यह कार्रवाई जोगमाया फेरी घाट पर हुई। धुबरी जिला एसएसपी देवाशीष बोराह ने बताया कि हमने 36 लोगों की पहचान की है। हम वर्तमान में हालात की हर पहलू से जांच कर रहे हैं। उन्होंने आगे बताया कि हमारे पास जो सुराग हैं, उनके आधार पर लगता है कि ये सभी बांग्लादेश के नागरिक हैं। हम इस मामले में पूछताछ जारी है। पुलिस कप्तान ने कहा कि सब कुछ तय व्यवस्था के हिसाब से किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि अब तक, इनमें कोई भी भारतीय नागरिक नहीं पाया गया है। जानकारी के मुताबिक कुल 38 लोग नदी के रास्ते भारत में आए थे। इन लोगों ने बॉर्डर के रास्तों का भी इस्तेमाल किया था। यह भी सामने आया है कि यह लोग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.