लखीसराय, अप्रैल 11 -- कजरा, एक संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सह सूर्यगढ़ा के पूर्व प्रेम रंजन पटेल ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि हाल ही में असम, केरल और पुदुचेरी में हुए मतदान ने देश की राजनीति की दिशा स्पष्ट कर दी है। इन राज्यों में मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी यह दर्शाती है कि जनता अब विकास, स्थिरता और मजबूत नेतृत्व को प्राथमिकता दे रही है। खासतौर पर असम में विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं, जबकि केरल और पुदुचेरी में मतदाता बदलाव के पक्ष में नजर आ रहे हैं। पटेल ने कहा कि भाजपा ने पिछले वर्षों में सुशासन, पारदर्शिता और विकास को केंद्र में रखकर राजनीति की है, जिसका प्रभाव अब पूरे देश में दिखाई दे रहा है। उन्होंने इसे केवल सत्ता परिवर्तन नहीं, बल्कि सोच और प्राथमिकताओं में बदलाव का संकेत बताया। उन्होंने आगे कहा कि ...