असम में वायु सेना के एन-32 विमान हादसे में भोजपुर के दानिश आलम शहीद
आरा, जून 13 -- आरा। असम के जोरहाट में शनिवार को हुए वायु सेना के एन-32 विमान हादसे में भोजपुर जिले के कोईलवर प्रखंड के कायमनगर निवासी वायु अग्निवीर दानिश आलम शहीद हो गये। 22 वर्षीय शहीद मो. फारूक आलम के इकलौते पुत्र थे। वह अक्टूबर 2025 में ही वायु अग्निवीर के रूप में सेवा में शामिल हुए थे। उनकी पहली पोस्टिंग असम के जोरहाट में हुई थी। परिजनों के अनुसार दानिश बीते 23 मई को ही छुट्टी में घर आए थे और 30 मई को वापस जोरहाट के लिए रवाना हुए थे। शनिवार को हादसे की सूचना मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। यह भी पढ़ें- असम के जोरहाट में IAF विमान क्रैश में 5 शहीद, को-पायलट सुरक्षित; लैंडिंग के बाद हुआ हादसा जानकारी के अनुसार दानिश ने पिछले साल 29 जून को एयर फोर्स स्टेशन बिहटा में ज्वाइन किया था और तीन जुलाई को प्रशिक्षण के लिए कनार्टक के बेलगांव गए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.