असम में मैराथन विजेता बने जिले के सतीश वर्मा
भदोही, सितम्बर 5 -- सीतामढ़ी, हिन्दुस्तान संवाद। डीघ ब्लॉक क्षेत्र के नारेपार ग्राम सभा निवासी सतीश वर्मा ने अपनी शानदार उपलब्धि से एक बार फिर जिले को गौरान्वित किया है। रामचंद्र वर्मा और माता विमला देवी के पुत्र सतीश वर्मा ने असम में आयोजित 5वीं सोहरा इंटरनेशनल हाफ मैराथन में शानदार प्रदर्शन करते हुए 21 किलोमीटर की दौड़ में पहला स्थान प्राप्त कर भदोही का मान बढ़ाया है। देश-विदेश के धावकों की मौजूदगी वाली इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में सतीश ने महज एक घंटा तीन मिनट में 21 किलोमीटर की दौड़ पूरी कर सबको पीछे छोड़ दिया। उनकी इस बड़ी उपलब्धि पर उन्हें तीन लाख रुपये का चेक देकर सम्मानित किया गया। इससे पहले भी सतीश ने महाराष्ट्र के गोंदिया में आयोजित 21 किलोमीटर मैराथन में 1 घंटा चार मिनट में दौड़ पूरी कर पहला स्थान हासिल किया था। सतीश की लगातार दूसरी ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.