पीलीभीत, जून 14 -- पीलीभीत। हास्पिटल ड्यूटी के दौरान कोकराझार में एक शख्स अपनी पत्नी का जीवन बचाने की जद्दोजहद में था। उसे समझ नहीं आ रहा था कि वह क्या करें। ड्यूटी होने के दौरान जब नहीं रहा गया तो रिजु दास ने पूछ ही लिया। पता चला कि प्रसव से कराहती महिला को रक्त की सख्त आवश्यकता है। रिजु दास ने बिना एक पल गंवाए रक्तदान किया। इसके बाद तो रिजु दास को दूसरों के परिवार में खुशियां लाने में जो सुकून मिला। उससे प्रेरित होकर वे अब तक करीब 38 बार रक्तदान कर चुके हैं। नार्थ ईस्ट में असम राज्य के कोकराझार में रहने वाले एसएसबी जवान रिजु दास ने बताया कि प्रसव के दौरान की गई मदद का वो लम्हा हर बार याद करता हूं। जब जब रक्तदान करता हूं तब मुझे वहीं खुशी मिलती है कि उस गर्भवती महिला के काम आया था। हर बार ही रक्तदान करते वक्त यहीं महसूस होता है कि किसी ज...