कटिहार, जुलाई 22 -- कटिहार, एक संवाददाता असम में लगातार हो रही भारी बारिश और दिखौ नदी के उफान पर आने से पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) का रेल परिचालन दूसरे दिन भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है। मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी कपिंजल किशोर शर्मा ने बताया कि सिवसागर जिले के सिमालुगुड़ी क्षेत्र में आई बाढ़ के कारण रेलवे स्टेशन यार्ड, ट्रैक, रेलवे कॉलोनी और आसपास के इलाके जलमग्न हो गए हैं। कई स्थानों पर पानी रेलवे ट्रैक के ऊपर से बहने लगा है। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए सिमालुगुड़ी-नामतियाली तथा सिमालुगुड़ी-सेलेंघाट रेलखंड पर अगली सूचना तक ट्रेनों का परिचालन स्थगित कर दिया गया है। सीपीआरओ ने बताया कि डिब्रूगढ़ और तिनसुकिया आने-जाने वाली कई महत्वपूर्ण लंबी दूरी की ट्रेनों को वैकल्पिक मार्ग से चलाया जाएगा। इनमें नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रे...