नई दिल्ली, अगस्त 10 -- असम में बाढ़ की स्थिति सोमवार को भी गंभीर बनी रही। दो और लोगों की मौत के बाद बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 100 हो गई, जबकि सात जिलों में करीब 1.4 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की एक अधिकारी ने बताया कि कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं, जिससे नए इलाकों में भी बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। गोलाघाट और कार्बी आंगलोंग जिलों में बाढ़ के कारण दो लोगों की मौत हुई। इन मौतों के साथ, इस साल बाढ़ के कारण मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 100 हो गई।456 गांव बाढ़ की चपेट मेंफिलहाल असम में 456 गांव बाढ़ की चपेट में हैं, जबकि 11,933.46 हेक्टेयर फसल क्षेत्र को नुकसान पहुंचा। एएसडीएमए की रिपोर्ट के अनुसार, चराईदेव, दरांग, गोलाघाट, जोरहाट, कार्बी आंगलोंग, नगांव और शिवसागर जिलों में 1.3...