कन्नौज, अगस्त 1 -- तालग्राम, संवाददाता। थाना क्षेत्र के असेह गांव निवासी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के सहायक उपनिरीक्षक की असम में ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई। जवान के निधन की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। उनका पार्थिव शरीर शनिवार देर रात तक पैतृक गांव पहुंचने की संभावना है। रविवार को राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

मुकेश बाबू का करियर असेह गांव निवासी मुकेश बाबू (42) पुत्र लालमन वर्ष 2006 में सीआरपीएफ में सिपाही पद पर भर्ती हुए थे। सेवा के दौरान पदोन्नति पाकर वह वर्तमान में सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) के पद पर तैनात थे। करीब दो सप्ताह पहले उनका तबादला जम्मू-कश्मीर के पुलवामा से असम हुआ था।

परिवार की प्रतिक्रिया मृतक के पुत्र भानु प्रताप सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात करीब आठ बजे उनकी पिता...