रांची, मार्च 16 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो आगामी असम विधानसभा आम चुनाव 2026 को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची भारत निर्वाचन आयोग को भेज दी है। पार्टी के महासचिव विनोद कुमार पाण्डेय ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त को पत्र लिखकर चुनाव प्रचार के लिए पार्टी के केंद्रीय नेताओं को स्टार प्रचारक के रूप में अनुमति देने तथा उनके उपयोग में आने वाले वाहनों के लिए पास जारी करने का अनुरोध किया है। पार्टी द्वारा भेजी गई सूची में झामुमो अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मुख्य चुनाव प्रचारक बनाया गया है, जो असम के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी के चुनाव अभियान का नेतृत्व करेंगे। उनके साथ पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के 19 अन्य नेता भी चुनाव प्रचार में शामिल होंगे।स्टार प्रचारकों की सूची में डॉ. सरफराज अहमद, विनोद क...