नई दिल्ली, मार्च 24 -- असम में भारतीय जनता पार्टी बरकरार रहेगी या इस बार कांग्रेस सत्ता पर काबिज होगी, इसका पता 4 मई को चल जाएगा। इससे पहले असम विधानसभा चुनाव को लेकर ओपिनियन पोल सामने आए हैं, जो भाजपा के लिए खुशखबरी लेकर आए हैं। वहीं, मुख्यमंत्री के तौर पर हिमंत बिस्वा सरमा भी आगे चल रहे हैं। राज्य में कुल 126 विधानसभा सीटें हैं।किसकी सरकार बनने के आसार सीएनएन न्यूज18 की तरफ से जारी किए गए VoteVibe के वोट ट्रेकर सर्वे से पता चला है कि भाजपा लगातार तीसरी बार असम में जीत दर्ज करने जा रही है। सर्वे से पता चला है कि NDA यानी नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस के खाते में 80 से 90 सीटें आ सकती हैं। हालांकि, अभी अंतिम नतीजे जारी होना बाकी हैं। राज्य में 64 सीटें जीतना जरूरी है।सर्वे में विपक्ष कहां सर्वे में बताया गया है कि विपक्षी गठंबधन INDIA को 29 से...