साहिबगंज, अप्रैल 6 -- साहिबगंज। करीब एक सप्ताह तक असम में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में सघन विधानसभा चुनाव प्रचार करने के बाद झामुमो केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा सोमवार की शाम को यहां वापस लौटे। झामुमो ने उन्हें स्टार प्रचारक बनाकर असम भेजा था। पंकज मिश्रा ने कहा कि असम की जनता से काफी प्यार मिला । वे जहां-जहां चुनाव प्रचार को गये,पार्टी कार्यकर्ताओं के अलावा ग्रामीणों ने भी जोरदार स्वागत किया। असम में झामुमो का संगठन अभी नया है। पार्टर्ी ने पहली बार विधानसभा चुनाव अपने दमखम पर लड़ा है। इसके बावजूद कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों का उत्साह देखने लायक था। यहां यह बता देना उचित होगा कि पंकज मिश्रा के साथ साहिबगंज नगर परिषद अध्यक्ष रामनाथ पासवान व झामुमो पतना प्रखंड अध्यक्ष गुरु हेम्ब्रम के साथ असम गये थे। फोटो 20, पंकज मिश्रा।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.