गुवाहाटी, मार्च 19 -- असम विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस पार्टी को एक बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। मार्गेरिटा विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार प्रतीक बोरदोलोई ने अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली है। उन्होंने यह कदम अपने पिता और कांग्रेस के पूर्व सांसद प्रद्युत बोरदोलोई के पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने के बाद उठाया है।मल्लिकार्जुन खरगे को लिखा पत्र अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को लिखे पत्र में प्रतीक बोरदोलोई ने अपनी स्थिति स्पष्ट की है। उनका कहना है कि पिता के कांग्रेस छोड़ने के बाद, उनका मैदान में डटे रहना जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच उनकी निष्ठा को लेकर असमंजस पैदा करेगा। प्रतीक ने अपने पत्र में उम्मीदवारी वापस लेने का कारण बताते हुए लिखा, 'पार्टी के प्रति अत्यंत सम्मान और...