जमशेदपुर, फरवरी 3 -- असम के कोकराझार जिले में संथाल आदिवासी समुदाय के विरुद्ध हुई हिंसा और आगजनी की हालिया घटना के विरोध में माझी पारगना माहाल (धाड़ दिशोम) के एक प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम पूर्वी सिंहभूम जिला उपायुक्त को मांग पत्र सौंपा। देश पारगना बैजू मुर्मू के नेतृत्व में सौंपे गए इस ज्ञापन में बताया गया कि बीते 19 और 20 जनवरी को कोकराझार के गौरीनगर और करीगांव में सोहराय उत्सव के दौरान एक सड़क दुर्घटना के बाद फैली अफवाह के कारण आदिवासी बस्तियों को निशाना बनाया गया। आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी में ही उपद्रवियों ने करीब 40 घरों को आग के हवाले कर दिया, जिससे पीड़ित परिवारों का राशन, कपड़े, दस्तावेज और मवेशी पूरी तरह नष्ट हो गए।समाज के प्रतिनिधियों ने राष्ट्रपति से मांग की है कि पीड़ित परिवारों को तत्काल 15-15 लाख रु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.