असम में अवैध घुसपैठियों की बढ़ेंगी मुश्किलें, हिमंत बिस्वा सरकार का 'आधार कार्ड ऐक्शन'
नई दिल्ली, जून 13 -- असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को आधार कार्ड से जुड़ा एक नया फैसला जारी किया है। राज्य कैबिनेट ने शनिवार को कहा कि अवैध घुसपैठियों को आधार कार्ड हासिल करने से रोकने के लिए अब राज्य में 18 साल से ज्यादा आयु वाले लोगों को आधार कार्ड जारी नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि अगर कोई अपवाद मामला सामने आता भी है तो आधार कार्ड जारी करने के लिए जिला आयुक्त को राज्य सरकार से अनुमति लेनी होगी।कई जिलों में पात्र लोगों से ज्यादा आधार कार्ड: असम सीएम शनिवार को मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता करने के बाद मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि आधार कार्ड जारी करने की प्रक्रिया ऐसे चरण में पहुंच चुकी है, जहां पर ज्यादातर पात्र लोगों के आधार कार्ड बन चुके हैं। उन्होंने कहा, "असम के कुछ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.