असम बाढ़ पीड़ितों के लिए बच्चों ने शुरू किया चंदा अभियान
रांची, अगस्त 12 -- चान्हो, प्रतिनिधि। क्रिएटिव हार्ट स्कूल, गुटूवा-चोरेया के बच्चों ने असम में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए बुधवार को चंदा संग्रह अभियान शुरू किया है। 'राहत का हर एक दान बने किसी का नया अरमान, आइए मिलकर साथ निभाएं, बाढ़ पीड़ितों का हौसला बढ़ाएं' संदेश के साथ शुरू हुआ यह अभियान 15 अगस्त तक चलेगा। बच्चे आसपास के गांवों में घर-घर जाकर लोगों से स्वेच्छा से सहयोग राशि जुटाएंगे। स्कूल प्रबंधन ने बताया कि जुटाई गई राशि बाढ़ प्रभावित परिवारों तक राहत पहुंचाने में सहयोग करेगी। अभियान में शिक्षक-कर्मचारियों के साथ राजू उरांव, सन्नी उरांव, अजीत उरांव, चुमनु उरांव, रामदयाल पहान और अमन कुमार सक्रिय सहयोग कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- सहायक उपकरण का वितरण 14 को प्रबंधन ने लोगों से क्षमता के अनुसार सहयोग करने की अपील की है।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.