असम बाढ़ पीड़ितों की मदद को चंदा अभियान जारी
रांची, अगस्त 13 -- चान्हो, प्रतिनिधि। असम में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए क्रिएटिव हार्ट स्कूल, गुटूवा-चोरेया, चान्हो के बच्चों का चंदा संग्रह अभियान दूसरे दिन भी जारी रहा। अभियान के तहत बच्चों ने रोल पंचायत के बढ़ईया और तरंगा गांव में घर-घर पहुंचकर लोगों से स्वेच्छा से सहयोग राशि एकत्र की। साथ ही बाढ़ पीड़ित परिवारों की मदद के लिए लोगों से आगे आने की अपील की। बच्चे 'राहत का हर एक दान बने किसी का नया अरमान, आइए मिलकर साथ निभाएं, बाढ़ पीड़ितों का हौसला बढ़ाएं' संदेश के साथ ग्रामीणों को अभियान से जोड़ रहे हैं। बच्चों के इस प्रयास को ग्रामीणों का भी सकारात्मक सहयोग मिल रहा है। यह भी पढ़ें- हर घर तिरंगा अभियान से गूंजा कोचस, देशभक्ति के रंग में रंगे गांव व बाजार यह अभियान 15 अगस्त तक चलेगा। इसका उद्देश्य लोगों के सहयोग से राशि एकत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.