असम-बंगाल में बंपर जीत की ओर BJP, शाम 6 बजे भाजपा मुख्यालय पहुंचेंगे PM मोदी
नई दिल्ली, मई 4 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम भारतीय जनता पार्टी (BJP) के मुख्यालय पहुंचकर विधानसभा चुनावों में पार्टी की भारी जीत का जश्न मनाएंगे। जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी शाम 6 बजे नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पहुंचेंगे। इस कार्यक्रम में गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय नितिन नबीन सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। बता दें कि अभी तक आए रुझानों के मुताबिक, भाजपा असम और पश्चिम बंगाल दोनों राज्यों में बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है। इस संभावित जीत से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और मुख्यालय पर जश्न की तैयारियां जोरों पर हैं। गौरतलब है कि चुनावी जीत के बाद पार्टी मुख्यालय पहुंचकर कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करना प्रधानमंत्री मोदी की पारंपरिक परंपरा रही है। भाजपा के म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.