गुवाहाटी, मई 13 -- असम के चीफ मिनिस्टर हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी के पास विदेश में संपत्तियां होने और कई पासपोर्ट का दावा करके फंसे कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा आज असम पुलिस के समक्ष पेश हुए। विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने ऐसा दावा किया था, जिस पर आपराधिक मानहानि का केस दर्ज हुआ था। उनकी असम पुलिस तलाश कर रही थी, जबकि वह गिरफ्तारी से बचने के लिए सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचे थे। गुवाहाटी में बुधवार को पवन खेड़ा असम पुलिस की क्राइम ब्रांच के समय पूछताछ के लिए पहुंचे। पवन खेड़ा ने क्राइम ब्रांच के ऑफिस में जाने से पहले मीडिया से बात की और कहा कि मैं जांच में पूरा सहयोग कर रहा हूं। पवन खेड़ा ने कहा, 'मुझे पुलिस ने बुलाया है और उसी के अनुसार यहां आया हूं। हम कानून और न्यायपालिका का पूरा सम्मान करते हैं। कानूनी प्रक्रिया के तहत ही मैं यहां आया हूं।...