देवघर, अप्रैल 17 -- देवघर,प्रतिनिधि नगर के सतसंग आश्रम आए 68 वर्षीय वृद्ध अनुयायी लापता हो गये हैं। लापता अनुयायी असम के तमुलपुर निवासी भबेन ब्रह्मा है। कुछ दिनों पहले सतसंग आश्रम आए थे। 13 अप्रैल 2026 की सुबह लगभग 9 बजे से लापता हैं। परिजनों के अनुसार याददाश्त कमजोर है। भबेन ब्रह्मा को अंतिम बार 13 अप्रैल की सुबह 9:01 बजे शंख मोड़ ओवरब्रिज के पास देखा गया था। घटना को लेकर मित्र व परिजन ने थाना में शिकायत दर्ज करा खोजबीन की मांग की है। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। दुकानों व सतसंग आश्रम व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की जांच भी की जा रही है। यह भी पढ़ें- नूरसराय में दिव्यांग अधेड़ 48 घंटे से गायब यह भी पढ़ें- घर से मोबाइल बनवाने निकला युवक तीन दिन भी नहीं लौटा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.