असम चुनाव से पहले झारखंड की सियासत में हलचल तेज
रांची, मार्च 17 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो असम विधानसभा चुनाव से पहले झारखंड की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। सत्ताधारी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने असम चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची चुनाव आयोग को सौंप दी है, जिससे कांग्रेस खेमे में हल्की बेचैनी देखी जा रही है। वहीं भाजपा ने इस कदम को महज राजनीतिक नाटक करार दिया है। झारखंड विधानसभा परिसर में नेताओं ने मीडिया से बातचीत में अपने-अपने इरादे जाहिर किए।झामुमो नेता और राज्य सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि उनकी पार्टी देशभर के आदिवासियों की आवाज बनने के उद्देश्य से आगे बढ़ रही है। उन्होंने गठबंधन के सवाल पर स्पष्ट जवाब देने से बचते हुए कहा कि परिस्थितियों के अनुसार ही फैसला लिया जाएगा। उनके मुताबिक, चुनाव नजदीक आने पर ही तय होगा कि पार्टी गठबंधन के साथ लड़ेगी या अकेले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.