लोहरदगा, मार्च 16 -- लोहरदगा, संवाददाता।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के द्वारा लोहरदगा के सांसद सुखदेव भगत को असम विधानसभा चुनाव के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी नेतृत्व ने उन्हें असम में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार अभियान की जिम्मेदारी दी है। पार्टी की ओर से कहा गया है कि सांसद सुखदेव भगत सशक्त नेतृत्व,समर्पण और संगठनात्मक क्षमता पर पार्टी के विश्वास को दर्शाता है। इसके पूर्व सांसद को पांच राज्यों का कांग्रेस संसदीय दल के राज्य कमेटी का संयोजक बनाया गया है तथा संगठन सृजन अभियान के तहत केंद्रीय नेतृत्व ने सांसद को गुजरात ,मध्य प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश का राष्ट्रीय ऑब्जर्वर बनाया गया था। सांसद वर्तमान में झारखंड राज्य के मीडिया और सोशल मीडिया के ऑब्जर्वर भी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...