नई दिल्ली, मार्च 20 -- असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने भाजपा के प्रत्याशी के तौर पर शुक्रवार को जलुकबाड़ी विधानसभा क्षेत्र से नामांकन पत्र दाखिल किया। वर्ष 2001 से इस सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे सरमा ने लगातार छठी बार यहां से नामांकन दाखिल किया है। नामांकन के दौरान सरमा के साथ उनकी पत्नी रिनिकी भुयान शर्मा, बेटा नंदिल बिस्व सरमा और गुवाहाटी से भाजपा की सांसद बिजुली कालिता मेधी मौजूद थीं। नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले मुख्यमंत्री ने एक वाहन पर सवार होकर खानापारा क्षेत्र के वेटरिनरी फील्ड से लगभग 5.6 किलोमीटर दूर कामरूप (महानगर) जिला निर्वाचन कार्यालय तक रैली निकाली, जहां उन्होंने अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने से पहले मुख्यमंत्री ने अपनी मां मृणालिनी देवी का आशीर्वाद लिया।सरमा ने गुवाहाटी लोकसभा क्षेत्र के तहत आने वाले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.