वाराणसी, फरवरी 18 -- वाराणसी। असम के मुख्यमंत्री हेमंत विस्वा सरमा मंगलवार सुबह करीब 6.30 बजे काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने गर्भगृह में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। मंदिर प्रशासन की ओर से एसडीएम शम्भू शरण ने उनका स्वागत करके रुद्राक्ष की माला और प्रसाद भेंट में दिया। मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर का अवलोकन कर धाम की भव्यता देखी और यहां आने वाले श्रद्धालुओं के आगमन, उनकी सुविधाओं तथा धाम की अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। सुबह करीब सवा सात बजे वह ताज होटल के लिए रवाना हो गए। काशी यात्रा पूरी करने के बाद वे सुबह करीब साढ़े नौ बजे बाबतपुर एयरपोर्ट से विशेष विमान से गुवाहाटी गए। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री सोमवार शाम बनारस पहुंचे थे और मिर्जापुर के विंध्यवासिनी मंदिर का दर्शन भी किया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...