मथुरा, अप्रैल 11 -- असम के मुख्यमंत्री हेमंता बिस्वा सरमा द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर की गई कथित अशोभनीय टिप्पणी और कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा के खिलाफ कार्रवाई के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर पुतला दहन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर ने किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की टिप्पणी दलित व पिछड़े वर्ग के प्रति दुर्भावना को दर्शाती है और इसकी कांग्रेस कड़ी निंदा करती है। उन्होंने मांग की कि मुख्यमंत्री सार्वजनिक रूप से माफी मांगें, अन्यथा कांग्रेस सड़क से संसद तक आंदोलन करेगी। जिला कांग्रेस महामंत्री वैद्य मनोज गौड़ ने पवन खेड़ा के खिलाफ की गई पुलिस कार्रवाई को अलोकतांत्रिक बताते हुए तत्काल रोक लगाने की मांग की। इस मौके पर पूर्व महानगर अध्यक्ष विक्रम बाल्मीकि, आदित्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.