हरदोई, जुलाई 16 -- हरदोई। भाजपा नेता सवर्ण चेतना सभा के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट डॉ. आदर्श दीपक मिश्र ने असम गोवाहाटी के राजभवन में राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य से शिष्टाचार भेंट की। डॉ मिश्र ने अपनी स्वलिखित पुस्तक आत्मनिर्भर विकसित भारत में युवा नेतृत्व महामहिम को भेंट की। साथ ही सितंबर माह में ग्रामोदय पी०जी कालेज में आयोजित होने वाले युवा संसद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारने हेतु आमंत्रण भी दिया। पुस्तक का अवलोकन करने के पश्चात उन्होंने कहा कि आज के युवाओं को इस पुस्तक से प्रेरणा लेनी चाहिए। युवाओं को अपने लक्ष्य के साथ-साथ लेखन की ओर भी विशेष ध्यान देना चाहिए। यह भी पढ़ें- टीटी चैम्पियनशिप का मुख्यमंत्री को दिया आमंत्रण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...