वाराणसी, जून 28 -- वाराणसी। असम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य शुक्रवार को बाबा काल भैरव मंदिर में विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया। इसके बाद बाबा विश्वनाथ मंदिर पहुंचे, जहां मंदिर के पुजारियों ने सविधि पूजन संपन्न कराया। बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद लेने के बाद गवर्नर मां अन्नपूर्णा मंदिर गए। माता अन्नपूर्णा के दर्शन कर उन्होंने मंदिर के शिखर दर्शन भी किए। जाते समय मंदिर प्रबंधन की ओर से उन्हें माता का प्रसाद भेंट किया गया। दर्शन के दौरान राज्यपाल ने सुख-समृद्धि की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...