वाराणसी, फरवरी 17 -- वाराणसी। असम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य और मुख्यमंत्री हेमंत विस्वा सरमा सोमवार की दोपहर बाद बनारस पहुंचे। बाबतपुर एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। लक्ष्मण आचार्य रात में भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा के घर आयोजित कार्यक्रम सहित विभिन्न मांगलिक कार्यक्रमों में शिरकत की। वहीं मुख्यमंत्री देर शाम दर्शन-पूजन के लिए विंध्याचल मिर्जापुर गए थे। वहां से लौटकर ताज होटल में रात्रि विश्राम किया। मंगलवार को काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद वे गुवाहाटी रवाना होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...